विदेश की खबरें | अमेरिका में विमान दुर्घटना: बचाव अभियान जारी, 40 से अधिक शव बरामद किये गये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में 2001 के बाद से यह सबसे घातक विमान दुर्घटना है। घटना बुधवार रात को उस समय हुई जब अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान 5342, हवाई अड्डे के पास पहुंचते ही सेना के हेलीकॉप्टर से टकरा गई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अमेरिका में 2001 के बाद से यह सबसे घातक विमान दुर्घटना है। घटना बुधवार रात को उस समय हुई जब अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान 5342, हवाई अड्डे के पास पहुंचते ही सेना के हेलीकॉप्टर से टकरा गई।

अमेरिका के रोनाल्ड रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सेना के एक हेलीकॉप्टर और यात्री विमान के बीच हुई टक्कर में 67 लोगों की मौत हो गई थी। चालीस से अधिक शव बरामद किये गये हैं।

विमान दुर्घटना की जांच में कई महीने लग सकते हैं और संघीय जांचकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा कि वे इसके कारणों के बारे में अटकलें नहीं लगाएंगे।

एक अधिकारी ने ‘एपी’ को बताया कि 40 से अधिक शव बरामद किए गए हैं।

एक कानून प्रवर्तन अधिकारी ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि पोटोमैक नदी से 40 से अधिक शव निकाले गए हैं, तथा इस दुर्घटना के बाद व्यापक स्तर पर बचाव कार्य जारी है।

शुक्रवार को भी बचाव कार्य जारी रहा।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि सेना का विमान दुर्घटना के समय बहुत ऊंचाई पर उड़ रहा था।

ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल मंच पर शुक्रवार सुबह एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह 200 फुट की सीमा से कहीं अधिक था। इसे समझना बहुत जटिल नहीं है।’’

राष्ट्रपति की यह टिप्पणी उस दिन आई है जब उन्होंने एक वाणिज्यिक विमान के साथ हवा में हुई टक्कर में शामिल अमेरिकी सेना के हेलीकॉप्टर पायलट की कार्रवाई पर सवाल उठाया था।

रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि ऊंचाई दुर्घटना का एक कारण थी।

पेंटागन प्रमुख पीट हेगसेथ ने अमेरिकी सेना के प्रशिक्षण की निरंतरता के महत्व पर जोर दिया।

हेगसेथ ने कहा कि हेलीकॉप्टर का ब्लैक बॉक्स अभी तक बरामद नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि जांचकर्ताओं ने बुधवार को रोनाल्ड रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई घातक टक्कर में शामिल सेना के हेलीकॉप्टर से अभी तक महत्वपूर्ण रिकॉर्डिंग डिवाइस बरामद नहीं किया है।

शुक्रवार को ‘फॉक्स न्यूज’ चैनल पर हेगसेथ ने कहा कि अधिकारी अभी भी हेलीकॉप्टर के ब्लैक बॉक्स की तलाश कर रहे हैं।

विमान से ‘कॉकपिट वॉयस’ और ‘फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर’ बरामद कर लिए गए हैं।

पीड़ितों में दो चीनी नागरिक भी शामिल हैं।

अमेरिका में चीनी दूतावास ने कहा कि दुर्घटना के पीड़ितों में दो चीनी नागरिक भी शामिल हैं और वह उन्हें वाणिज्य दूतावास सुरक्षा और सहायता प्रदान करेगा।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट