ताजा खबरें | प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में हवाई यात्रा का लोकतंत्रीकरण हुआ है: सिंधिया

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में हवाई यात्रा का लोकतंत्रीकरण हुआ है जो पहले कभी नहीं हुआ था और यह सरकार देश की गरीब जनता को सुलभ हवाई यात्रा मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

नयी दिल्ली, 29 जुलाई नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में हवाई यात्रा का लोकतंत्रीकरण हुआ है जो पहले कभी नहीं हुआ था और यह सरकार देश की गरीब जनता को सुलभ हवाई यात्रा मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

सिंधिया ने लोकसभा में ‘भारतीय विमानपत्तन आर्थिक विनियामक प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक, 2021’ को चर्चा एवं पारित करने के लिए रखते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आने वाले समय में भारत उड्डयन के क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व करे।

मंत्री के जवाब के बाद सदन ने विभिन्न विषयों पर विपक्षी सदस्यों के शोर-शराबे के बीच ही विधेयक को ध्वनिमत से मंजूरी दे दी।

इससे पहले सिंधिया ने कहा कि यह सरकार भविष्य में देश की शहरी आबादी के साथ ग्रामीण जनता को भी सुलभ हवाई यात्रा प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है।

उन्होंने कहा, ‘‘देश में यदि हवाई यात्रा का लोकतंत्रीकरण हुआ है तो वह नरेंद्र मोदी की सरकार में ही हुआ है। यह आत्मनिर्भर भारत की सोच से जुड़ा है।’’

सिंधिया ने पेगासस जासूसी मामले और केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों को रद्द करने समेत विभिन्न विषयों पर नारेबाजी कर रहे कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘संवाद के बदले नारेबाजी के माहौल में भी सरकार किसान, गरीब और देश के विकास के लिए संकल्पित हैं। ये (विपक्षी सदस्य) कोरोना वायरस के माहौल में भी संवाद और चर्चा नहीं चाहते।’’

उन्होंने केंद्र की ‘उड़ान’ योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि बिहार के दरभंगा शहर में स्वतंत्रता के समय हवाईपट्टी बनी थी जहां 1950 से 1962 तक एक निजी एयरलाइन्स उड़ानों का संचालन करती थी, लेकिन उसके बाद दरभंगा शहर देश के नागर विमानन क्षेत्र के नक्शे से मिट गया। लेकिन इस योजना के कारण 9 नवंबर, 2020 को दिल्ली से दरभंगा पहली उड़ान पहुंची। सिंधिया ने कहा कि ऐसे अनेक छोटे शहर हैं जो हवाई मार्ग से बड़े शहरों से जुड़ गये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद बन रहे 5 राजयोग, जानें चंद्र गोचर, पूजा का शुभ मुहूर्त और सोना खरीदने का सही समय

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Bengaluru Weather Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में मौसम रहेगा साफ, फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त; मैच से पहले जानें मौसम का हाल

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Preview: चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

Comedian Anudeep Katikala Arrested: स्टैंड-अप कॉमेडियन अनुदीप कटिकाला गिरफ्तार, आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण के खिलाफ विवादित टिप्पणी का मामला