विदेश की खबरें | अफगानिस्तान में पाकिस्तानी तालिबान के संदिग्ध ठिकानों पर हवाई हमले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों ने बताया कि हमले पाकिस्तान की सीमा से सटे पकतीका प्रांत के पहाड़ी इलाके में किए गए। अधिकारियों ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अधिकारियों ने बताया कि हमले पाकिस्तान की सीमा से सटे पकतीका प्रांत के पहाड़ी इलाके में किए गए। अधिकारियों ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर यह जानकारी दी।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि लड़ाकू विमान अफगानिस्तान के अंदर तक घुस गए थे या नहीं और हमले कैसे किए गए। पाकिस्तानी सेना के किसी भी प्रवक्ता ने इस संबंध में फिलहाल विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।

मार्च के बाद से पाकिस्तानी तालिबान के कथित ठिकानों पर इस तरह का यह दूसरा हमला है। उस समय पाकिस्तान ने कहा था कि अफगानिस्तान के अंदर सीमावर्ती क्षेत्रों में खुफिया जानकारी के आधार पर हमले किए गए।

काबुल में, अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा करते हुए कहा कि हमले में महिलाओं और बच्चों सहित आम नागरिकों को निशाना बनाया गया। उसने कहा कि इनमें अधिकतर लोग वजीरिस्तान क्षेत्र के शरणार्थी थे।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘अफगानिस्तान इसे सभी अंतरराष्ट्रीय सिद्धांतों के खिलाफ एक क्रूर कृत्य मानता है और इसकी कड़ी निंदा करता है।’’

स्थानीय निवासियों ने कहा कि पाकिस्तान के हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम आठ लोगों की जान चली गई। उन्होंने कहा कि हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि पाकिस्तान को यह समझना चाहिए कि इस तरह के एकतरफा उपाय से समस्या को पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सकता।

यह हमला अफगानिस्तान के लिए पाकिस्तान के विशेष प्रतिनिधि मोहम्मद सादिक की काबुल यात्रा के कुछ घंटों बाद हुआ। इस यात्रा में उन्होंने द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने और संबंधों को बेहतर बनाने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी