देश की खबरें | दिल्ली में ‘खराब’ श्रेणी में रही वायु गुणवत्ता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शुक्रवार सुबह धूप खिली रही और वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही।

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर दिल्ली में शुक्रवार सुबह धूप खिली रही और वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही।

वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान अनुसंधान प्रणाली (सफर) के आंकड़ों के मुताबिक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह 9.20 बजे 224 रहा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा 24 घंटे के औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बुलेटिन के मुताबिक बृहस्पतिवार को दिल्ली का औसत एक्यूआई 228 रहा था, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को राजधानी में आसमान साफ ​​रहने अनुमान है।

आईएमडी ने कहा कि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’ माना जाता है, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट