देश की खबरें | गाजियाबाद में वायु गुणवत्ता 'गंभीर' और नोएडा, गुड़गांव तथा फरीदाबाद में 'बेहद खराब' श्रेणी में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजियाबाद में औसत वायु गुणवत्ता गिरकर गंभीर स्तर पर पहुंच गई जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुड़गांव और फरीदाबाद में यह बेहद गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई है। सरकारी एजेंसी की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 13 फरवरी गाजियाबाद में औसत वायु गुणवत्ता गिरकर गंभीर स्तर पर पहुंच गई जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुड़गांव और फरीदाबाद में यह बेहद गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई है। सरकारी एजेंसी की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी वायु गुणवत्ता सूचकांक के अनुसार, दिल्ली से सटे इन पांच क्षेत्रों में वायु में पीएम 2.5 तथा पीएम 10 प्रदूषक भी मौजूद रहे।

सूचकांक के मुताबिक, शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 तथा 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 तथा 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

सीपीसीबी के समीर ऐप के मुताबिक, शनिवार को शाम चार बजे तक औसत एक्यूआई गाजियाबाद में 401 , नोएडा में 386 , ग्रेटर नोएडा में 363 , फरीदाबाद में 362 और गुड़गांव में 310 दर्ज किया गया।

शुक्रवार को औसत एक्यूआई गाजियाबाद में 372, नोएडा में 363, ग्रेटर नोएडा में 352, फरीदाबाद 326 और गुड़गांव में 347 रहा था।

सीपीसीबी के मुताबिक, एक्यूआई के ''गंभीर'' श्रेणी में रहने से स्वस्थ लोगों पर प्रभाव पड़ता है जबकि पहले से रोगों से ग्रस्त लोगों पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। वहीं एक्यूआई के ‘‘बेहद खराब’’ श्रेणी में रहने से लोगों को सांस लेने संबंधी बीमारी हो सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट