देश की खबरें | गाजियाबाद, नोएडा, गुड़गांव व फरीदाबाद की वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब'

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तथा हरियाणा के गुड़गांव एवं फरीदाबाद में औसत वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में रही। लंबे समय तक ऐसी हवा में रहने के कारण श्वासन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

नोएडा, नौ फरवरी उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तथा हरियाणा के गुड़गांव एवं फरीदाबाद में औसत वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में रही। लंबे समय तक ऐसी हवा में रहने के कारण श्वासन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा रखे जाने वाले वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के मुताबिक दिल्ली के पांच पड़ोसी शहरों की हवा में पीएम 2.5 और पीएम 10 प्रदूषक भी थे।

एक्यूआई शून्य से 50 के बीच 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 के 400 बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

सीपीसीबी के समीर ऐप के मुताबिक, गाजियाबाद में मंगलवार शाम चार बजे 24 घंटे का औसत एक्यूआई 374, नोएडा का 347, ग्रेटर नोएडा का 348, फरीदाबाद का 322 और गुड़गांव का 313 था।

सोमवार को गाजियाबाद में एक्यूआई 329, नोएडा में 310, ग्रेटर नोएडा में 319, फरीदाबाद में 173 और गुड़गांव में 298 था।

रविवार को यह गाजियाबाद में 251, नोएडा में 238, ग्रेटर नोएडा में 224, फरीदाबाद में 218 और गुड़गांव में 209 था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\