देश की खबरें | राष्ट्रीय राजधानी में लगातार चौथे दिन वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि साल के इस समय के हिसाब से सामान्य से एक डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर, राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि साल के इस समय के हिसाब से सामान्य से एक डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

विभाग ने कहा कि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली में लगातार चौथे दिन वायु गुणवत्ता ‘‘खराब’’ श्रेणी में दर्ज की गयी और अगले कुछ दिनों तक कोई सुधार आने की संभावना नहीं है।

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 241 पर दर्ज किया गया। शहर के कुल 35 निगरानी केंद्रों में से कम से कम सात ने वायु गुणवत्ता ‘‘बहुत खराब’’ श्रेणी में दर्ज की।

उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली में पीएम2.5 प्रदूषण में परिवहन क्षेत्र की हिस्सेदारी 18.5 फीसदी रही।

आईआईटीएम की त्वरित चेतावनी प्रणाली ने बताया कि वायु गुणवत्ता अगले छह दिन में ‘‘खराब’’ और ‘‘बहुत खराब’’ श्रेणी में ही रहने की आशंका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट