देश की खबरें | दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बुधवार की सुबह प्रदूषण का स्तर “बहुत खराब” श्रेणी में पहुंच गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर दिल्ली में बुधवार की सुबह प्रदूषण का स्तर “बहुत खराब” श्रेणी में पहुंच गया।

एक सरकारी एजेंसी की ओर से यह जानकारी दी गई।

यह भी पढ़े | टाटा ट्रस्ट के सहयोग से उत्तर प्रदेश को ‘सुपर स्पेशियलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड हॉस्पिटल’ का उपहार,CM योगी आदित्यनाथ ने दी सौगात.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार बुधवार को पूर्वाह्न दस बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 268 था जबकि मंगलवार को यह 223 दर्ज किया गया था।

उल्लेखनीय है कि 0 और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 'गंभीर' माना जाता है।

यह भी पढ़े | COVID19 Recovery Rate Reaches 91.91 Percent in UP: उत्तर प्रदेश में धीमी पड़ रही कोरोना की रफ्तार, रिकवरी रेट पहुंची 91.91 प्रतिशत.

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की संस्था ‘सफर’ ने कहा, “यह पूर्वानुमान लगाया जाता है कि कल वायु की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रहेगी और 23 अक्टूबर को बहुत खराब से खराब के बीच रहेगी। सफर के अनुसार हरियाणा, पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में कल (मंगलवार को) पराली जलाने की 849 घटनाएं हुई। सफर के अनुसार पराली जलाने का पीएम 2.5 के उत्सर्जन में आज 15 प्रतिशत योगदान रहा।”

शहर में मंगलवार को एक्यूआई 223 था।

यह सोमवार को 244 और रविवार को 254 दर्ज किया गया था।

दिल्ली सरकार अपने प्रदूषण रोधी अभियान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए शहर में 2,500 पर्यावरण मार्शल तैनात करेगी।

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय आईटीओ क्षेत्र में जाकर ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान के प्रति जागरूकता फैलाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\