देश की खबरें | दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर श्रेणी’ में पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में मंगलवार को वायु गुणवत्ता फिर से ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में पहुंच गई। इस दौरान दिल्ली में पीएम2.5 प्रदूषक में पराली जलाने की हिस्सेदारी 27 फीसदी रही।

नयी दिल्ली, नौ नवंबर दिल्ली में मंगलवार को वायु गुणवत्ता फिर से ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में पहुंच गई। इस दौरान दिल्ली में पीएम2.5 प्रदूषक में पराली जलाने की हिस्सेदारी 27 फीसदी रही।

‘स्कायमेट वेदर’ के उपाध्यक्ष महेश पालावत ने बताया कि दिल्ली में मंगलवार को इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिससे प्रदूषक तत्वों का छितराव नहीं हुआ।

भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से बताया गया कि 15 नवंबर तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से बताया कि दिल्ली में 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक शाम चार बजे 404 हो गया। सोमवार को यह 390 था।

उल्लेखनीय है कि शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ''अच्छा'', 51 और 100 के बीच ''संतोषजनक'', 101 और 200 के बीच ''मध्यम'', 201 और 300 के बीच ''खराब'', 301 और 400 के बीच ''बहुत खराब'', तथा 401 और 500 के बीच को ''गंभीर'' माना जाता है।

पालावत ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर के वायु प्रदूषण में पराली जलाने की हिस्सेदारी एक और हफ्ते तक अधिक रहने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Toss And Scorecard: कोलकाता में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Team India T20 World Cup Stats Against England: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

मिडिल ईस्ट में बढ़ता संघर्ष: ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत से किया इनकार, 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4' के तहत सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

\