देश की खबरें | पराली जलाने के मामलों में वृद्धि के बाद दिल्ली में वायु गुणवत्ता के ‘खराब’ श्रेणी में जाने की आशंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमालय से उठने वाली सर्द उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से दिल्ली में अगले सप्ताह तक तापमान के 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। सरकारी एजेंसियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर हिमालय से उठने वाली सर्द उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से दिल्ली में अगले सप्ताह तक तापमान के 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। सरकारी एजेंसियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हरियाणा और पंजाब में पराली जलाने में वृद्धि की वजह से दिल्ली में वायु गुणवत्ता बुधवार को ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सफदरजंग वेशधाला में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। मंगलवार को शहर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार एक नवंबर तक न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता बुधवार को ‘खराब’ श्रेणी में और पराली जलाने के मामलों में वृद्धि की वजह से अगले पांच दिनों में ‘बेहद खराब श्रेणी में’ पहुंच सकती है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली में मंगलवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई)139 दर्ज किया गया। सोमवार को यह 82 और रविवार को 160 था।

उल्लेखनीय है कि एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की पूर्वानुमान एजेंसी सफर के अनुसार अगले तीन दिनों में उत्तर भारत में शुष्क मौसम की वजह से पराली जलाने के मामलों में वृद्धि का अनुमान है और पीएम 2.5 प्रदूषण स्तर बढ़ने की आशंका है। सफर के अनुसार बुधवार को पराली जलने से निकले धुएं की हिस्सेदारी बुधवार को दिल्ली में बढ़कर 20 फीसदी तक हो सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज