देश की खबरें | दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में, सुबह गर्म रही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार की सुबह गर्म रही और न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वायु गुणवत्ता अब भी ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई।

नयी दिल्ली, 12 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार की सुबह गर्म रही और न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वायु गुणवत्ता अब भी ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई।

दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 355 रहा।

राजधानी के आनंद विहार, जहांगीरपुरी, वजीरपुर, रोहिणी और मुंडका में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में रही। यहां एक्यूआई का स्तर 400 से ऊपर था।

एक्यूआई के वर्गीकरण के अनुसार, शून्य से 50 की श्रेणी को ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ तथा 401-500 को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 96 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट