देश की खबरें | दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की वायु गुणवत्ता शनिवार को ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई और यहां हवा की गति धीमी होने की वजह से ‘स्थानीय जनित प्रदूषक तत्वों’ का जमाव हो रहा है। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर दिल्ली की वायु गुणवत्ता शनिवार को ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई और यहां हवा की गति धीमी होने की वजह से ‘स्थानीय जनित प्रदूषक तत्वों’ का जमाव हो रहा है। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार तक वायु गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है क्योंकि हवा की गति तेज हो सकती है।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: किसान नेताओं की बस विज्ञान भवन पहुंची, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर आज दोपहर 2 बजे करेंगे बैठक.

शनिवार की सुबह 10 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 401 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।

शुक्रवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 382 दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को औसत सूचकांक 341 था। बुधवार को यह आंकड़ा 373, मंगलवार को 367, सोमवार को 318 और रविवार को 268 था।

यह भी पढ़े | Rajasthan: राजस्थान के चुरू में 17 सालों में दिसंबर में सबसे ज्यादा 33 डिग्री तापमान.

पड़ोसी शहरों गाजियाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक 446, ग्रेटर नोएडा में 401, नोएडा में 406 में दर्ज किया गया जो कि ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।

एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘सामान्य’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

आईएमडी के पर्यावरण अनुसंधान केंद्र के प्रमुख वी के सोनी ने कहा कि हवा की गति धीमी है जो स्थानीय जनित प्रदूषक तत्वों के जमने में मददगार है।

उन्होंने कहा, ‘‘ पूर्वा हवाओं में नमी है जिससे प्रदूषक तत्वों का दूसरा स्तर भी बन रहा है। इन सभी कारकों की वजह से वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई।’’

हालांकि सोनी ने कहा कि हवा के रफ्तार पकड़ने की वजह से सोमवार तक वायु गुणवत्ता में सुधार होकर यह गंभीर से ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच सकती है।

मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हालांकि हवा की दिशा सोमवार तक उत्तर पश्चिम होने की वजह से न्यूनतम तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज हो सकती है।

पश्चिम और उत्तरपश्चिमी हवाएं बर्फीले हिमालय से मैदानी इलाकों में बहती है। आईएमडी ने बताया कि अगले दो दिनों में आंशिक से मध्यम कोहरा भी छाए रहने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वायरल वीडियो के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड: Payal Gaming और Zyan Cabrera जैसी इन्फ्लुएंसर्स को बनाया जा रहा है 'हथियार', रहें सावधान

Bangladesh Elections 2026: बांग्लादेश में कल लोकतंत्र की परीक्षा, शेख हसीना के बेदखल के बाद नई सरकार के लिए 12 फरवरी को मतदान

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\