देश की खबरें | दिल्ली में वायु गुणवत्ता फिर ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंची, अभी और खराब होने की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता फिर ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई क्योंकि स्थिति ‘‘अत्यंत विपरीत’’ होने के चलते प्रदूषक तत्वों का छितराव नहीं हो पाया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 14 जनवरी दिल्ली में बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता फिर ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई क्योंकि स्थिति ‘‘अत्यंत विपरीत’’ होने के चलते प्रदूषक तत्वों का छितराव नहीं हो पाया।

शहर का 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 429 रहा। बुधवार को यह 354, मंगलवार को 293 और सोमवार को 243 था।

जनवरी में यह तीसरी बार है जब शहर की वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंची है। एक जनवरी को एक्यूआई 441 और दो जनवरी को यह 443 था।

शून्य से 50 के बीच में एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘अत्यधिक खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि हवा की गति धीमी हो गई है और हवा में मौजूद नमी ने प्रदूषक तत्वों को भारी बना दिया है।

बृहस्पतिवार को हवा की अधिकतम गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे रही।

दिल्ली के लिए केंद्र सरकार की वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली ने कहा कि हवा की गति धीमी है और स्थितियां ‘‘अत्यंत विपरीत’’ हैं जिससे प्रदूषकों का छितराव नहीं हो पा रहा है।

एजेंसी ने कहा कि वायु गुणवत्ता आगे और खराब होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट