देश की खबरें | दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार, न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता मामूली सुधार के बाद शुक्रवार को ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गई।

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता मामूली सुधार के बाद शुक्रवार को ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 281 दर्ज किया गया और तड़के ‘स्मॉग’ (प्रदूषण के कारण धुंध) की परत छाई रही।

दिल्ली के मुंडका, पंजाबी बाग, रोहिणी, बवाना, जहांगीरपुरी, आनंद विहार, अलीपुर, अशोक विहार, बुराड़ी, सोनिया विहार और मंदिर मार्ग जैसे इलाकों में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही।

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ तथा 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

इस बीच, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 76 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने दिल्ली में दिन में आसमान साफ ​​रहने तथा अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी