देश की खबरें | छठ पूजा के दौरान दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ा, 16 केंद्रों पर एक्यूआई 'गंभीर' स्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छठ पूजा के दौरान बृहस्पतिवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया और शाम छह बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 382 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, सात नवंबर छठ पूजा के दौरान बृहस्पतिवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया और शाम छह बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 382 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने यह जानकारी दी।

सोलह मौसम केंद्रों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 से ऊपर दर्ज किया गया जबकि सात अन्य केंद्रों पर शाम तक वायु गुणवत्ता "गंभीर" स्तर तक देखी गयी।

इनमें आनंद विहार, अशोक विहार, बवाना, मुंडका, जहांगीरपुरी, वजीरपुर, ओखला फेज दो, पंजाबी बाग, रोहिणी, सोनिया विहार और पटपड़गंज शामिल हैं।

सुबह शहर का एक्यूआई 367 था जबकि शाम चार बजे 24 घंटे का औसत एक्यूआई 377 दर्ज किया गया।

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार शहर के कई इलाकों में धूम कोहरे की परत छाई हुई है और रात में शहर में धूम कोहरे की परत छा सकती है।

अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 31.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शाम 5:30 बजे आर्द्रता का स्तर 74 प्रतिशत रहा।

शुक्रवार को दिल्ली में हल्का कोहरा छाए रहने तथा मौसम गर्म रहने का अनुमान है।

एक्यूआई 0-50 को ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 के बीच को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट