देश की खबरें | एयर मार्शल राधाकृष्णन राधिश ने आईएएफ प्रशिक्षण कमान का पदभार संभाला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एयर मार्शल राधाकृष्णन राधिश ने रविवार को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) प्रशिक्षण कमान का पदभार संभाला।
बेंगलुरु, एक जनवरी एयर मार्शल राधाकृष्णन राधिश ने रविवार को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) प्रशिक्षण कमान का पदभार संभाला।
एक बयान में कहा गया है कि वह एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह का स्थान लेंगे, जो 40 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं।
बयान के अनुसार, एयर मार्शल राधिश राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने ऐसे विमान उड़ाए हैं, जिनमें मिग 27 एमएल और मिग 23 एमएफ शामिल हैं। वह एक ‘फाइटर स्ट्राइक लीडर’, एक ‘इंस्ट्रूमेंट रेटिंग इंस्ट्रक्टर’ और परीक्षक हैं।
इसके अनुसार वह ब्रिटेन में ‘ज्वाइंट सर्विस कमांड और स्टॉफ कॉलेज’ और ‘रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज’ के स्नातक हैं।
अपने करियर के दौरान, वह पूर्वी क्षेत्र में एक लड़ाकू स्क्वाड्रन और दो सीमावर्ती हवाई ठिकानों की कमान संभाली ली थी।
उल्लेखनीय सेवाओं के लिए उन्हें 26 जनवरी, 2006 को वायु सेना पदक और 26 जनवरी, 2013 को अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)