जरुरी जानकारी | एयर इंडिया की मुंबई-सैन फ्रांसिस्को उड़ान अत्यधिक देरी के बाद रवाना हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शहर से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान कई कारणों से अत्यधिक देरी के बाद शनिवार शाम को रवाना हुई।

मुंबई, 25 मई शहर से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान कई कारणों से अत्यधिक देरी के बाद शनिवार शाम को रवाना हुई।

यह उड़ान मूल रूप से शुक्रवार को शाम चार बजे जानी थी, लेकिन कई कारणों से इसमें 25 घंटे से अधिक की देरी हुई और शनिवार के लिए पुनर्निर्धारित की गई।

एक अधिकारी के अनुसार विमान को पहले शनिवार सुबह उड़ान भरना था, लेकिन आखिरकार यह शाम साढ़े पांच बजे के आसपास सैन फ्रांसिस्को के लिए रवाना हो सकी।

यात्रियों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।

इससे पहले शुक्रवार को यात्रियों को विमान के अंदर पांच घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा था।

एयरलाइन के एक अधिकारी ने कहा कि बोइंग 777 विमान पहले तकनीकी खराबी के कारण विलंबित हुआ। इसके बाद कुछ यात्री विमान से उतर गए और बाद में एक अन्य यात्री बीमार पड़ गया।

यह भी पाया गया कि जब विमान सैन फ्रांसिस्को पहुंचेगा, तब रात होने की वजह से विमान के उतरने पर प्रतिबंध होगा और चालक दल उड़ान ड्यूटी सीमाओं को पार कर चुका होगा।

एयरलाइन ने शुक्रवार को यात्रियों को होटल में ठहरने की सुविधा दी और उनका किराया वापस किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\