जरुरी जानकारी | एयर इंडिया, विस्तारा के सीईओ 13 मई को विलय पर कर्मचारियों को संबोधित करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एयर इंडिया और विस्तारा के प्रमुख 13 मई को दोनों एयरलाइंस के प्रस्तावित विलय पर कर्मचारियों से बातचीत करेंगे। कंपनी अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 10 मई एयर इंडिया और विस्तारा के प्रमुख 13 मई को दोनों एयरलाइंस के प्रस्तावित विलय पर कर्मचारियों से बातचीत करेंगे। कंपनी अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

समझौते के तहत विस्तारा का एयर इंडिया के साथ विलय होगा। इस सौदे के तहत सिंगापुर एयरलाइंस, एयर इंडिया में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। विस्तारा, सिंगापुर एयरलाइंस और टाटा समूह के बीच एक संयुक्त उद्यम है। इस समझौते की घोषणा नवंबर, 2022 में की गई थी।

विलय से संबंधित मुद्दों पर बैठक ऑनलाइन और भौतिक दोनों प्रकार से होगी। इसमें एयर इंडिया और विस्तारा के कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे।

एक अधिकारी ने बताया कि बैठक को एयर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन और विस्तारा के सीईओ विनोद कन्नन संबोधित करेंगे। कन्नन प्रस्तावित विलय के मुख्य एकीकरण अधिकारी भी हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि बैठक में व्यापक पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करने तथा कर्मचारियों को विलय के बारे में समग्र तस्वीर पेश करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

एयर इंडिया में करीब 17,000 कर्मचारी हैं जबकि विस्तारा में लगभग 6,500 कर्मचारी हैं।

इस विलय को भारत में राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण (एनसीएलटी) की मंजूरी का इंतजार है।

इस साल मार्च में सिंगापुर के प्रतिस्पर्धा नियामक सीसीसीएस ने प्रस्तावित विलय को सशर्त मंजूरी दी थी। सितंबर 2023 में इस सौदे को कुछ शर्तों के साथ भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) से भी मंजूरी मिल चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान