देश की खबरें | एअर इंडिया ने दिल्ली-वाशिंगटन उड़ान को विएना में रोका, वापसी की उड़ान भी रद्द की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली से वाशिंगटन के लिए दो जुलाई को उड़ान भरने वाला एअर इंडिया का विमान विएना में ईंधन भरने के लिए निर्धारित पड़ाव के दौरान तकनीकी खराबी आने के कारण अपनी यात्रा पूरी नहीं कर सका। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, तीन जुलाई दिल्ली से वाशिंगटन के लिए दो जुलाई को उड़ान भरने वाला एअर इंडिया का विमान विएना में ईंधन भरने के लिए निर्धारित पड़ाव के दौरान तकनीकी खराबी आने के कारण अपनी यात्रा पूरी नहीं कर सका। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इस कारण वाशिंगटन से दिल्ली के लिए निर्धारित इसकी वापसी उड़ान भी रद्द कर दी गई।

एअर इंडिया के बयान के अनुसार, " दो जुलाई को दिल्ली से वाशिंगटन डी.सी. जाने वाली उड़ान संख्या एआई103 विएना में ईंधन भरने के लिए पूर्व निर्धारित योजना के तहत रुकी। विमान की नियमित जांच के दौरान, एक विस्तारित रखरखाव कार्य की पहचान की गई, जिसे अगली उड़ान से पहले ठीक करने की आवश्यकता थी और इस प्रकार, इसे पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता थी।"

इसने कहा कि चूंकि विएना से वाशिंगटन की उड़ान रद्द कर दी गई थी, इसलिए फंसे हुए यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई।

एयरलाइन के अनुसार, वीजा-मुक्त प्रवेश के लिए पात्र या वैध ‘शेंगेन वीजा’ वाले यात्रियों को अगली उपलब्ध उड़ान तक विएना में होटल में ठहराया गया है।

बयान के मुताबिक, बगैर‘शेंगेन वीजा’ वाले यात्रियों के लिए ऑस्ट्रियाई अधिकारियों द्वारा आव्रजन और सुरक्षा मंजूरी के साथ आवास की व्यवस्था की गई, जबकि अन्य यात्रियों के लिए वैकल्पिक उड़ान बुक की गई।

एयरलाइन ने कहा कि विएना के रास्ते वाशिंगटन-दिल्ली उड़ान संख्या एआई104 के यात्रियों को दिल्ली के लिए वैकल्पिक उड़ानों में बुकिंग या उन्हें पूर्ण धन वापसी की पेशकश की गई।

पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र के बंद होने के कारण, भारत से पश्चिम की ओर जाने वाली उड़ानों को लंबा रास्ता लेना पड़ रहा है, जिसके कारण उन्हें चालक दल की ड्यूटी और आराम अवधि के मानदंडों को पूरा करने के लिए विएना में रुकना पड़ रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान