जरुरी जानकारी | विस्तारा विलय से पहले एयर इंडिया ने वरिष्ठ प्रबंधन में फेरबदल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एयर इंडिया समूह ने शुक्रवार को विस्तारा के एयर इंडिया के साथ विलय से पहले वरिष्ठ प्रबंधन स्तर पर फेरबदल की घोषणा की।

मुंबई, आठ नवंबर एयर इंडिया समूह ने शुक्रवार को विस्तारा के एयर इंडिया के साथ विलय से पहले वरिष्ठ प्रबंधन स्तर पर फेरबदल की घोषणा की।

इसके तहत, दोनों कंपनियों के विलय के लिए मुख्य एकीकरण अधिकारी की भूमिका भी संभाल रहे विस्तारा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनोद कन्नन बाद में भी इसी भूमिका में रहेंगे।

बयान के अनुसार, कन्नन प्रबंधन समिति के सदस्य होंगे और सीधे एयर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कैंपबेल विल्सन को रिपोर्ट करेंगे।

पूर्ण सेवा प्रदाता कंपनी विस्तारा, टाटा संस और सिंगापुर एयरलाइंस के बीच 51:49 प्रतिशत का संयुक्त उद्यम है। विस्तारा का 12 नवम्बर को एयर इंडिया के साथ विलय हो जाएगा।

इसमें कहा गया कि विस्तारा के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी (सीसीओ) दीपक राजावत कम लागत वाली एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस में मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) का पद संभालेंगे और इसके सीईओ आलोक सिंह को रिपोर्ट करेंगे। साथ ही वह रणनीतिक पहल और परियोजनाओं में एयर इंडिया समूह के सीएफओ संजय शर्मा को सहयोग भी देंगे।

इसके परिणामस्वरूप, एयर इंडिया एक्सप्रेस के वर्तमान सीएफओ विकास अग्रवाल, एयर इंडिया में नई भूमिका में आएंगे।

बयान के अनुसार, विस्तारा में उड़ान परिचालन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हामिश मैक्सवेल ने एयर इंडिया एक्सप्रेस के सीईओ आलोक सिंह के सलाहकार की भूमिका संभाल ली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\