देश की खबरें | एअर इंडिया एक्सप्रेस ने चालक दल के 25 सदस्यों को भेजे बर्खास्तगी पत्र, अन्य से काम पर लौटने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एअर इंडिया एक्सप्रेस ने चालक दल के कम से कम 25 उन सदस्यों को बर्खास्त करने संबंधी पत्र जारी किए हैं जिन्होंने बीमार होने की सूचना दी थी।

नयी दिल्ली, नौ मई एअर इंडिया एक्सप्रेस ने चालक दल के कम से कम 25 उन सदस्यों को बर्खास्त करने संबंधी पत्र जारी किए हैं जिन्होंने बीमार होने की सूचना दी थी।

चालक दल के सदस्यों के नहीं होने के कारण एअरलाइन को 90 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। एयरलाइन से जुड़े सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअरलाइन ने बीमार होने की सूचना देने वाले चालक दल के अन्य सदस्यों को बृहस्पतिवार शाम चार बजे तक काम पर लौटने का आदेश दिया है और ऐसा नहीं करने पर उन्हें भी बर्खास्त किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, एअर इंडिया एक्सप्रेस ने चालक दल के सदस्यों के नहीं होने के के कारण बृहस्पतिवार को कम से कम 60 उड़ानें रद्द कीं। उन्होंने बताया कि चालक दल के सदस्यों के एक साथ छुट्टी पर जाने के कारण यात्रियों को भारी असुविधा हुई है।

एअरलाइन में चालक दल के लगभग 1,400 सदस्य हैं, जिनमें से लगभग 500 सदस्य वरिष्ठ स्तर पर हैं।

एअरलाइन में कथित कुप्रबंधन के विरोध में चालक दल के 200 से अधिक सदस्यों ने मंगलवार रात से बीमार होने की सूचना देनी प्रारंभ की। चालक दल के सदस्यों की कमी के कारण 90 से अधिक उड़ानें रद्द की गईं हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट