जरुरी जानकारी | धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस का परिचालन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एयर इंडिया एक्सप्रेस के चालक दल के सदस्य काम पर वापस लौटने लगे हैं। इसके साथ एरलाइन के परिचालन में शुक्रवार को धीरे-धीरे सुधार आना शुरू हो गया। चालक दल के सदस्यों की हड़ताल के कारण उड़ान सेवा बड़े पैमाने पर बाधित हुई थी।

नयी दिल्ली, 10 मई एयर इंडिया एक्सप्रेस के चालक दल के सदस्य काम पर वापस लौटने लगे हैं। इसके साथ एरलाइन के परिचालन में शुक्रवार को धीरे-धीरे सुधार आना शुरू हो गया। चालक दल के सदस्यों की हड़ताल के कारण उड़ान सेवा बड़े पैमाने पर बाधित हुई थी।

एयरलाइन में कथित कुप्रबंधन के विरोध में चालक दल के सदस्यों के एक वर्ग ने हड़ताल की थी। उन्होंने मंगलवार रात हड़ताल वापस लेने की घोषणा की। इसके साथ, एयरलाइन प्रबंधन ने चालक दल के 25 सदस्यों की बर्खास्तगी का पत्र वापस ले लिया। हड़ताल के कारण टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने मंगलवार रात से 170 उड़ानों को रद्द किया था।

एयर इंडिया एक्सप्रेस प्रतिदिन लगभग 380 उड़ानों का परिचालन करती है। कंपनी ने हड़ताल के कारण परिचालन में कटौती की।

अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि अगले दो दिनों में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। चालक दल के जो सदस्य हड़ताल पर थे, वे अब काम पर लौट रहे हैं। एयरलाइन उन्हें ‘फिटनेस’ प्रमाणपत्र प्राप्त करने में मदद दे रही है।

अधिकारी ने यह भी कहा कि ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शाम के समय की हैं। चालक दल के अधिक सदस्यों की उपलब्धता के साथ शुक्रवार से परिचालन बेहतर होने की उम्मीद है।

एयरलाइन औसतन प्रतिदिन 120 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें और 260 घरेलू सेवाएं संचालित करती है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने चालक दल के सदस्यों की कमी के कारण बृहस्पतिवार को 85 उड़ानें या अपनी कुल दैनिक क्षमता का लगभग 23 प्रतिशत रद्द किया था।

एयरलाइन ने बृहस्पतिवार हड़ताल खत्म होने के बाद कहा था कि वह उड़ान कार्यक्रम को तेजी से बहाल करने में मदद करेगी और उन यात्रियों से माफी भी मांगी जो उड़ानें रद्द होने से प्रभावित हुए थे।

एयरलाइन में कथित कुप्रबंधन के विरोध में चालक दल के सदस्यों के एक वर्ग ने ‘बीमार’ होने की सूचना दी थी। उसके बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस को उड़ानें रद्द करनी पड़ी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड