जरुरी जानकारी | एयर इंडिया एक्सप्रेस के कर्मचारियों का एयरलाइन में कुप्रबंधन का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एयर इंडिया एक्सप्रेस के चालक दल के सदस्यों के एक समूह ने एयरलाइन में कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए कहा है कि कर्मचारियों से भेदभाव किया जा रहा है।

नयी दिल्ली, एक मई एयर इंडिया एक्सप्रेस के चालक दल के सदस्यों के एक समूह ने एयरलाइन में कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए कहा है कि कर्मचारियों से भेदभाव किया जा रहा है।

टाटा समूह की इकाई एयर इंडिया एक्सप्रेस, एआईएक्स कनेक्ट (पूर्व में एयरएशिया इंडिया) का खुद में विलय करने की प्रक्रिया में है।

एयरलाइन के चालक दल के सदस्यों का प्रतिनिधित्व करने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस कर्मचारी संघ (एआईएक्सईयू) ने 26 अप्रैल को टाटा समूह और एयर इंडिया के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को एक पत्र लिखा था। इसकी प्रतियां एयर इंडिया एक्सप्रेस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आलोक सिंह और अन्य को भी भेजी गई हैं।

पंजीकृत संघ में चालक दल के 300 सदस्य होने का दावा किया गया है। संघ ने आरोप लगाया कि कुप्रबंधन से कर्मचारियों के मनोबल को प्रभावित किया है।

यह भी दावा किया गया है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस के जिन कर्मचारियों को उच्च रैंक के लिए आंतरिक नौकरी पोस्टिंग के लिए साक्षात्कार दिया गया था, उन्हें साक्षात्कार पास करने के बाद भी निचले ओहदे की नौकरी की पेशकश की गई थी।

इस संबंध में एयर इंडिया एक्सप्रेस से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट