जरुरी जानकारी | एयर इंडिया ने पायलटों की छुट्टियां रद्द कीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू उड़ानों पर यात्रियों की संख्या बढ़ने के मद्देनजर सार्वजनिक क्षेत्र की एयरलाइन एयर इंडिया ने सोमवार को अपने पायलटों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं।

नयी दिल्ली, एक मार्च घरेलू उड़ानों पर यात्रियों की संख्या बढ़ने के मद्देनजर सार्वजनिक क्षेत्र की एयरलाइन एयर इंडिया ने सोमवार को अपने पायलटों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं।

कोरोना वायरस महामारी की वजह से पिछले साल 25 मार्च से दो माह के लिए घरेलू उड़ान सेवाएं बंद थीं। 25 मई, 2020 को उड़ान सेवाएं फिर शुरू हुईं।

एयर इंडिया की आंतरिक सूचना के अनुसार कॉकपिट क्रू के सभी सदस्यों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द की जाती हैं।

इसमें कहा गया है कि मामला-दर-मामला आधार पर बेहद जरूरी होने पर छुट्टी दी जा सकती है। हालांकि, इसमें छुट्टियां रद्द करने के लिए कोई विशेष वजह नहीं बताई गई है।

इस बारे में एयर इंडिया के प्रवक्ता को भेजे गए सवाल का जवाब नहीं मिला।

पिछले महीने नागर विमानन मंत्रालय ने कहा था कि भारतीय एयरलाइंस को जिन घरेलू उड़ानों की अनुमति दी गई है उनमें वे 31 मार्च या गर्मियों की समयसारिणी शुरू होने तक कोविड-19 पूर्व के स्तर के 80 प्रतिशत के बराबर ही बुकिंग कर सकेंगी। मंत्रालय ने सोमवार को बयान में कहा कि 28 फरवरी को 3,13,668 यात्रियों ने घरेलू उड़ानों से यात्रा की। 25 मई, 2020 को उड़ानें फिर शुरू होने के बाद यह सबसे ऊंचा स्तर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Satta Bazar Favorite Team: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

बजाज फिनसर्व गोल्ड लोन कैलकुलेटर कैसे आपकी किस्तों की योजना आत्मविश्वास के साथ बनाने में मदद करता है

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Toss Winner Prediction: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस