देश की खबरें | वायुसेना ने असम-अरुणाचल सीमा पर उफनती नदी में फंसे 14 लोगों को बचाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम-अरुणाचल सीमा पर उफनती बोमजीर नदी में फंसे चौदह लोगों को रविवार को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के जवानों ने बचा लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

तिनसुकिया (असम), एक जून असम-अरुणाचल सीमा पर उफनती बोमजीर नदी में फंसे चौदह लोगों को रविवार को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के जवानों ने बचा लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

तिनसुकिया के जिला आयुक्त स्वप्निल पॉल ने कहा कि उनके अनुरोध पर सुबह के समय बचाव अभियान चलाया गया।

पॉल ने कहा, "एक साहसिक बचाव अभियान में उफनती बोमजीर नदी में फंसे 14 लोगों को भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर द्वारा बचाया गया।"

उन्होंने कहा, "क्षेत्र में लगातार बारिश से बढ़ते जलस्तर के कारण ये लोग फंस गए थे। जिला प्रशासन ने बचाव योजना पर काम करने के लिए भारतीय वायुसेना और अरुणाचल प्रदेश के अधिकारियों के साथ तुरंत तालमेल किया।"

सदिया के राजस्व क्षेत्राधिकारी जयदीप रजक ने अभियान की देखरेख की। बचाए गए लोगों में तिनसुकिया जिले के 13 लोग और अरुणाचल प्रदेश का एक व्यक्ति है।

अधिकारी ने बताया कि सभी 14 लोगों को उनके घरों को भेज दिया गया है।

पॉल ने समय पर हस्तक्षेप करने तथा फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बचाने के लिए भारतीय वायुसेना को धन्यवाद दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े