देश की खबरें | वायुसेना प्रमुख, नौसेना प्रमुख ने संयुक्त अभियानों के संचालन पर वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वायुसेना प्रमुख ए पी सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने मंगलवार को संयुक्त अभियानों के संचालन पर वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ बातचीत की और तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाने के अपने संकल्प की पुष्टि की।

नयी दिल्ली, आठ जुलाई वायुसेना प्रमुख ए पी सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने मंगलवार को संयुक्त अभियानों के संचालन पर वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ बातचीत की और तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाने के अपने संकल्प की पुष्टि की।

यहां साउथ ब्लॉक में आयोजित बातचीत के दौरान सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी भी मौजूद थे।

सेना ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि संबोधन में भविष्य के युद्ध परिदृश्यों में एकीकृत समुद्री और हवाई युद्ध पर भी जोर दिया गया।

इसने कहा, ‘‘एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, सीएनएस और एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह, सीएएस ने संयुक्त अभियानों के संचालन पर वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को संबोधित किया और तीनों सेनाओं के बीच तालमेल के प्रति अपने संकल्प की पुष्टि की।’’

सेना ने सोशल मीडिया पर बातचीत की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं।

इस अवसर पर विभिन्न सैन्य कमांडर और कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सेना ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘संबोधन में संयुक्त अभियान योजना पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिसमें भविष्य के युद्ध परिदृश्यों में एकीकृत समुद्री और हवाई युद्ध पर जोर दिया गया।’’

यह चर्चा भारत द्वारा पहलगाम हमले के जवाब में छह मई की देर रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और इसके अवैध कब्जे वाले कश्मीर में कई आतंकवादी ढांचों पर सटीक हमले किए जाने के दो महीने बाद हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट