देश की खबरें | वायु सेना प्रमुख भदौरिया ने लद्दाख में ऊंचाई पर स्थित आधुनिक लैंडिंग स्ट्रिप का दौरा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया ने सोमवार को लद्दाख में सामरिक रूप से महत्वपूर्ण दौलत बेग ओल्डी, थोइस और न्योमा आधुनिक लैंडिंग स्ट्रिप का दौरा किया और भारत तथा चीन के बीच आठ महीने से चल रहे सीमा गतिरोध के मद्देनजर क्षेत्र में वायुसेना की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 11 जनवरी एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया ने सोमवार को लद्दाख में सामरिक रूप से महत्वपूर्ण दौलत बेग ओल्डी, थोइस और न्योमा आधुनिक लैंडिंग स्ट्रिप का दौरा किया और भारत तथा चीन के बीच आठ महीने से चल रहे सीमा गतिरोध के मद्देनजर क्षेत्र में वायुसेना की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

अधिकारियों ने बताया कि वायु सेना प्रमुख ने फील्ड कमांडर से बातचीत की और उन्हें अभियान की तैयारियों के साथ ही ऊंचाई पर स्थित हवाई अड्डों पर बल की तैनाती के बारे में जानकारी दी गई।

दौलत बेग ओल्डी एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड (एएलजी) वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास 16,700 फुट की ऊंचाई पर स्थित है और इसे दुनिया का सबसे ऊंची एयरफील्ड माना जाता है। न्योमा हवाई अड्डा 13 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित है।

उन्होंने कहा कि एयर चीफ मार्शल भदौरिया ने इन स्थानों पर तैनात भारतीय सेना के जवानों से भी बातचीत की।

वायुसेना ने एक बयान में कहा, ‘‘थोईस के दौरे में उन्होंने ठंड के मौसम में जवानों के वहां बने रहने के लिए आपूर्ति अभियान की भी समीक्षा की।’’

इसमें बताया गया कि उन्होंने दौलत बेग ओल्डी और न्योमा एएलजी का भी दौरा किया जहां उन्हें सुरक्षा स्थिति से अवगत कराया गया।

दौलत बेग ओल्डी में भदौरिया ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि भी दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now