देश की खबरें | दिल्ली में घने कोहरे के कारण हवाई और रेल यातायात प्रभावित; हल्की बारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी.

नयी दिल्ली, 31 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा जिससे हवाई और रेल यातायात प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार शहर में दिन के दौरान हल्की बारिश भी हुई।

सुबह 6.30 बजे इंदिरा गांधी हवाईअड्डे पर शून्य दृश्यता दर्ज की गई और क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की यह स्थिति सुबह नौ बजे तक बनी रही।

एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली हवाईअड्डे पर बुधवार सुबह खराब मौसम के कारण तीन उड़ानों का मार्ग बदला गया।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

शहर में दोपहर बाद हल्की बारिश भी दर्ज की गई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शाम या रात में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाओं के साथ हल्की बारिश या गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण तीन फरवरी तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहने की उम्मीद है।

दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से एक डिग्री कम है।

मंगलवार तक के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इस महीने 30 जनवरी तक दिल्ली में औसत अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो 13 साल में सबसे कम है।

आंकड़ों के अनुसार, इसी अवधि के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में औसत न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो 13 वर्षों में दूसरा सबसे कम तापमान है।

इस बीच, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह आठ बजे 370 के साथ 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी