देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में कम से कम 75 सीटें जीतने का लक्ष्य, जल्द जारी की जाएगी उम्मीदवारों की सूची: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि उसने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कम से कम 75 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है और वह जल्द ही अपने उम्मीदवार घोषित कर देगी।

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि उसने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कम से कम 75 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है और वह जल्द ही अपने उम्मीदवार घोषित कर देगी।

पार्टी महासचिव कुमारी सैलजा ने यह भी कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कार्यों के आधार पर पार्टी जनता से वोट मांगेगी।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से तैयार है। आज हम लोगों के बीच अपना नारा- 'भरोसा बरकरार, फिर से कांग्रेस सरकार' लेकर जा रहे हैं। राहुल गांधी जी ने छत्तीसगढ़ में किसानों, आदिवासियों और गरीबों से जो वादा किया था, कांग्रेस सरकार ने उसे पूरा कर के दिखाया है।’’

सैलजा का कहना था कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने किसानों और मजदूरों सहित हर वर्ग के लोगों को अपने विकास का हिस्सा बनाया है।

उन्होंने दावा किया, ‘‘मोदी सरकार केवल पिछड़े वर्ग के आरक्षण की लुभावनी बातें करती हैं, लेकिन जब कुछ देने की बात आती है तो पीछे हट जाती है। छत्तीसगढ़ में सर्वसम्मति से विधेयक पास हुआ, जिसमें 76 प्रतिशत आरक्षण हमने विभिन्न वर्गों को दिया। राज्यपाल ने इसे मंजूरी नहीं दी।’’

सैलजा के अनुसार, कांग्रेस 90 में से 75 से अधिक सीटें जीतने के लक्ष्य के साथ चुनावी मैदान में है।

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में सात और 17 नवंबर को मतदान होगा। तीन दिसंबर को मतगणना होगी।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड