बच्चों की किलकारियों से गुंज रहा एम्स का कोरोना वार्ड

रायपुर के एम्स ने अपने फेसबुक पेज पर बुधवार को एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें सुरक्षा के साथ दो नर्स एक बच्चे को बोतल से दूध पिला रही हैं।

जमात

रायपुर स्थित एम्स राज्य के कोरोना वायरस संक्रमितों के इलाज का महत्वपूर्ण संस्थान है। इन संस्थान में अभी 16 कोरोना वायरस संक्रमितों का इलाज किया जा रहा है। इनमें दो नन्हे बच्चों की मां और उसके दो रिश्तेदार भी शामिल हैं। मां और अन्य रिश्तेदारों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अब बच्चे की देखभाल एम्स की नर्स कर रही हैं।

रायपुर के एम्स ने अपने फेसबुक पेज पर बुधवार को एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें सुरक्षा के साथ दो नर्स एक बच्चे को बोतल से दूध पिला रही हैं।

एम्स के अधिकारियों ने बताया कि इस महीने की 12 तारीख को 27 वर्षीय एक महिला में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई थी। इस महिला की 22 माह की बच्ची तथा तीन माह का एक बच्चा है। महिला को पृथकवास वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि मां में कोरोना वायरस संक्रमण के बाद बच्चे की देखभाल के लिए कोई नहीं था तब तत्काल नर्सिंग स्टाफ उनकी देखभाल के लिए आगे आया।

अधिकारियों ने बताया कि बाद में मां का भाई जब बच्चे की देखभाल के पहुंचा तब वह भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। वहीं बच्चे की नानी भी कोरोना वायरस संक्रमित पाई गईं। सभी का इलाज एम्स में किया जा रहा है और बच्चे की देखभाल नर्सिंग स्टाफ के पास है।

उन्होंने बताया कि दोनों बच्चे संक्रमित व्यक्तियों के सीधे संपर्क में थे इसलिए उनके नमूने भी जांच के लिए भेजे गए थे। दोनों की रिपोर्ट नकारात्मक हैं।

अधिकारियों ने बताया कि आने वाले पांच दिनों में दोनों बच्चों का एक बार फिर परीक्षण किया जाएगा। अगर उस परीक्षण में रिपोर्ट नकारात्मक पाया गया तब बच्चों को उनके परिवार के सदस्यों को सौंप दिया जाएगा।

उनके पिता बाद में अस्पताल पहुंचे और वह अपने बड़े बच्चे की देखभाल कर रहे हैं। जबकि तीन महीने की शिशु की देखभाल नर्सिंग स्टाफ कर रहा है।

इस महीने की चार तारीख को तबलीगी जमात से जुड़े 16 वर्षीय एक लड़के में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि की गई थी।

राज्य में इस वायरस से अभी तक 33 लोग संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से 17 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं 16 मरीजों का रायपुर के एम्स में इलाज किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज