देश की खबरें | कोविशील्ड का टीका लगवाने के 14 दिन बाद एम्स प्रशिक्षु की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविशील्ड का टीका लगवाने के 14 दिन बाद रविवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश के 24 वर्षीय प्रशिक्षु की मौत हो गई ।

ऋषिकेश (उत्तराखंड), 16 फरवरी कोविशील्ड का टीका लगवाने के 14 दिन बाद रविवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश के 24 वर्षीय प्रशिक्षु की मौत हो गई ।

हालांकि, एम्स ऋषिकेश के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल ने मंगलवार को कहा कि प्रशिक्षु नीरज सिंह की मौत का कारण कोविशील्ड का टीका लगना नहीं है ।

उन्होंने बताया कि नीरज 30 जनवरी को मस्तिष्क ज्वर से प्रभावित उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से यहां लौटे थे और कोरोना वायरस से निपटने में अग्रणी भूमिका निभाने वालों को फरवरी के प्रथम सप्ताह में कोविशील्ड का टीका दिया जाना था ।

थपलियाल ने कहा कि तीन फरवरी को नीरज को भी यही टीका लगा। उन्होंने कहा कि अपने सहमति पत्र में नीरज ने मस्तिष्क ज्वर से पीड़ित होने की जानकारी नहीं दी थी। बाद में नीरज की तबीयत बिगड़ी तो एम्स अस्पताल में भर्ती कर उनका इलाज शुरू कर दिया गया, लेकिन उन्हें स्वस्थ करने के भरसक प्रयत्नों के बाद भी उनकी 14 फरवरी को मौत हो गयी।

थपलियाल ने कहा कि नीरज के साथ हुई जटिलताओं का कारण कोविशील्ड का टीका लेने से पहले सहमति पत्र में उनका मस्तिष्क ज्वर से पीड़ित होने की सूचना का उल्लेख नहीं होना था ।

उन्होंने कहा कि नीरज सिंह की असमय मौत से सारा एम्स परिवार बहुत दुखी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू