देश की खबरें | एआईएफएफ पूर्व खिलाड़ियों और कोचों के लिए चिकित्सा अनुदान कोष बनाएगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने मंगलवार को पूर्व खिलाड़ियों, कोचों, रेफरी, मैच अधिकारियों और सहयोगी सदस्यों को चिकित्सा जरूरतों के लिए एकमुश्त अनुदान मुहैया करने हेतु ‘परोपकार कोष’ बनाने के अपने फैसले को फिर से दोहराया।

नयी दिल्ली, 29 जुलाई अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने मंगलवार को पूर्व खिलाड़ियों, कोचों, रेफरी, मैच अधिकारियों और सहयोगी सदस्यों को चिकित्सा जरूरतों के लिए एकमुश्त अनुदान मुहैया करने हेतु ‘परोपकार कोष’ बनाने के अपने फैसले को फिर से दोहराया।

इस पहल के तहत आवेदनों का मूल्यांकन व्यक्तिगत आधार पर करने के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा।

एआईएफएफ अध्यक्ष कल्याण चौबे ने इस कोष में एक लाख रुपये का योगदान दिया।

राष्ट्रीय महासंघ द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह पहल एक मानवीय कार्य है, जो भारतीय फुटबॉल की सेवा करने वालों के आजीवन योगदान को सम्मान देती है।

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘ एआईएफएफ इस कोष में पांच लाख रुपये का योगदान देगा। अनुदान के नियम और शर्तें संबंधित समितियों द्वारा तय की जाएंगी।

एआईएफएफ ने यह भी कहा कि वह समय के साथ कोष को बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से रास्ते तलाशेगा, जिसमें चैरिटी(परमार्थ) मैचों का आयोजन और राजस्व तथा साझेदारी के अन्य संभावित स्रोतों से समर्थन जुटाना शामिल है।

चौबे ने कहा कि इस परोपकार कोष के अलावा एआईएफएफ ने अपने उन कर्मचारियों के लिए पेंशन कोष स्थापित करने का भी प्रस्ताव रखा, जिन्होंने 20 साल या उससे अधिक सेवा दी है और 60 वर्ष या उससे अधिक की आयु में संगठन से सेवानिवृत्त हुए हैं।

एआईएफएफ की वित्त समिति की मंगलवार को यहां बैठक हुई। इसमें उसने परोपकार और पेंशन कोष के लिए नये  बैंक खाते खोलने को मंजूरी दी।

मेनला एथेनपा की अध्यक्षता वाली वित्त समिति ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के खातों की समीक्षा की और उन्हें ऑडिट के लिए भेज दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\