देश की खबरें | एआईएफएफ अध्यक्ष चौबे ने तुर्की में रैफरी पर हुए हमले की निंदा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने बुधवार को तुर्की में मैच रैफरी पर हुए हमले की निंदा की।

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने बुधवार को तुर्की में मैच रैफरी पर हुए हमले की निंदा की।

सोमवार को एमकेई अंकारागुकु और कायकुर रिजेस्पोर के बीच 1-1 से ड्रा रहे सुपर लीग क्लब मैच के दौरान हुई इस घटना में मैच रैफरी के चेहरे पर चोट आयी हैं।

मैच के अंत में अंकारागुकु क्लब के अध्यक्ष फारूक कोका ने रैफरी हालिल उमुत मेलर के चेहरे पर घूसा जड़ दिया जिससे वह जमीन पर गिर गये। बाद में प्रशंसकों का ग्रुप भी मैदान में घुस गया और उन्होंने भी मेलर को लात मारी।

चौबे ने एआईएफएफ के बयान में कहा, ‘‘एआईएफएफ तुर्की सुपर लीग मैच के बाद मैच अधिकारी हालिल उमुत मेलर पर हुए हमले की निंदा करता है। फुटबॉल के किसी भी स्तर पर इस घृणित हमले को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। ’’

चौबे ने कहा, ‘‘मैं खेल से जुड़े सभी लोगों से अनुरोध करना चाहूंगा कि वे सभी मैच अधिकारियों का सम्मान और उनकी सुरक्षा करें। ’’

मेलर की आंख के पास चोट लगी थी जिससे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और खबरों के अनुसार उन्हें छुट्टी दी जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\