महिला अंडर-17 विश्व कप की तारीखों को तय करने के लिए फीफा के संपर्क में है एआईएफएफ : पटेल

इस अंडर-17 विश्व कप का आयोजन भारत में नवंबर में होना था लेकिन दुनियाभर में कोविड-19 महामारी के फैलने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया।

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने शुक्रवार को कहा कि अंडर -17 महिला विश्व कप की नई तारीखों को अंतिम रूप देने के साथ ही भाग लेने वाले खिलाड़ियों की मूल आयु मानदंड को बनाए रखने के लिये महासंघ फीफा के साथ चर्चा कर रहा है।

इस अंडर-17 विश्व कप का आयोजन भारत में नवंबर में होना था लेकिन दुनियाभर में कोविड-19 महामारी के फैलने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया।

पटेल ने कहा कि स्थानीय आयोजन समिति (एलओसी) फीफा के साथ मिलकर काम कर रही है ताकि ‘जल्द से जल्द संभावित तारीखों’ की घोषणा की जा सके।

पटेल ने ट्वीट किया, ‘‘ मुझे यह बताने में खुशी हो रही है कि हम अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी के लिए एक नई और जल्द से जल्द संभावित तारीख को तय करने के लिए फीफा के साथ काम कर रहे हैं। स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता में रखते हुए एलओसी और फीफा नई तारीखों को अंतिम रूप देने के लिए काम कर रहे है।’’

पटेल ने कहा, ‘‘ हम अंडर-17 महिला विश्व कप की उम्र के मानदंड को मूल रूप से रखने के लिए भी फीफा के साथ चर्चा कर रहे हैं ताकि जिन खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट के लिए मेहनत की है , वे खेलने के अवसर से ना चूकें।’’

इस टूर्नामेंट का आयोजन दो से 21 नवंबर तक होना था जहां मैचों को कोलकाता, गुवाहाटी, भुवनेश्वर, अहमदाबाद और नवी मुंबई में खेला जाना था। टूर्नामेंट में 16 टीमों को भाग लेना था जिसमें भारत ने मेजबान के तौर पर क्वालीफाई किया था। भारतीय अंडर-17 महिला टीम पहली बार इस टूर्नामेंट में भाग ले रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\