देश की खबरें | एआईएफएफ ने तुर्की महिला कप के लिए 23 सदस्यीय टीम घोषित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने 21 से 27 फरवरी तक अलान्या में होने वाले तुर्की महिला कप 2024 के लिए रविवार को 23 सदस्यीय महिला सीनियर टीम की घोषणा की।

नयी दिल्ली, 18 फरवरी अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने 21 से 27 फरवरी तक अलान्या में होने वाले तुर्की महिला कप 2024 के लिए रविवार को 23 सदस्यीय महिला सीनियर टीम की घोषणा की।

भारतीय टीम सोमवार को तुर्की रवाना होगी। इससे पहले भारत ने 2019 और 2021 में इस प्रतियोगिता में भाग लिया था।

भारत चार देशों के इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच 21 फरवरी को एस्तोनिया के खिलाफ खेलेगा। राउंड रोबिन आधार पर होने वाले टूर्नामेंट में भारत इसके बाद 24 फरवरी को हांगकांग और 27 फरवरी को कोसोवा से भिड़ेगा। तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम चैंपियन बनेगी।

भारतीय टीम इस प्रकार है:

गोलकीपर: श्रेया हुडा, इलांगबाम पंथोई चानू, मोनालिसा देवी मोइरांगथेम डिफेंडर: आशालता देवी लोइटोंगबीएम, रंजना चानू सोरोखैबम, डालिमा छिब्बर, जूली किशन, अस्तम ओरांव, शिल्की देवी हेमम।

मिडफील्डर: अंजू तमांग, संगीता बासफोर, कार्तिका अंगमुथु, मनीषा, काजोल डिसूजा, इंदुमथी कथिरेसन।

फॉरवर्ड: ग्रेस डांगमेई, सौम्या गुगलोथ, करिश्मा पुरूषोत्तम शिरवोइकर, संध्या रंगनाथन, संजू, प्यारी ज़ाक्सा, काव्या पक्किरसामी, ज्योति।

मुख्य कोच: लैंगम चाओबा देवी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू