खेल की खबरें | ओलंपियाड की मेजबानी के लिये एआईसीएफ ने गारंटी राशि जमा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) ने इस साल के आखिर में 44वें शतरंज ओलंपियाड की मेजबानी के लिये इस खेल की विश्व संस्था फिडे के पास एक करोड़ डॉलर की गारंटी राशि जमा कर दी है।

चेन्नई, दो मार्च अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) ने इस साल के आखिर में 44वें शतरंज ओलंपियाड की मेजबानी के लिये इस खेल की विश्व संस्था फिडे के पास एक करोड़ डॉलर की गारंटी राशि जमा कर दी है।

एआईसीएफ के सचिव भरत सिंह चौहान ने बुधवार को पीटीआई से कहा, ‘‘हमने शतरंज ओलंपियाड की मेजबानी के दावे के तौर पर फिडे के पास एक करोड़ डॉलर की गारंटी राशि जमा कर दी है। ’’

ओलंपियाड का आयोजन रूस में होना था लेकिन उसके यूक्रेन पर हमले के बाद इसकी मेजबानी किसी अन्य देश को सौंपने का फैसला किया गया। फिडे ने मेजबानी के लिये नये सिरे से बोली लगाने का निर्णय किया है।

चौहान ने इससे पहले कहा था कि एआईसीएफ इस साल ओलंपियाड की मेजबानी के लिये दावा पेश करेगा। इस प्रतियोगिता का बजट एक करोड़ डॉलर (लगभग 75 करोड़ रुपये) होगा।

शतरंज ओलंपियाड का आयोजन प्रत्येक दो साल में किया जाता है जिसमें लगभग 190 देशों की टीम दो सप्ताह तक खिताब के लिये प्रतिस्पर्धा पेश करती हैं।

यूक्रेन पर रूस के हमले से पहले इसका आयोजन 26 जुलाई से आठ अगस्त के बीच मास्को में होना था।

फिडे ने हालांकि नयी परिस्थितियों में रूस में अपना कोई भी आधिकारिक टूर्नामेंट आयोजित नहीं करने का फैसला किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

\