देश की खबरें | अन्नाद्रमुक 20 अगस्त को मदुरै में सम्मेलन आयोजित करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने के लक्ष्य से तमिलनाडु में विपक्षी अन्नाद्रमुक अगस्त में मदुरै में एक सम्मेलन आयोजित करेगी।

चेन्नई, 16 अप्रैल लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने के लक्ष्य से तमिलनाडु में विपक्षी अन्नाद्रमुक अगस्त में मदुरै में एक सम्मेलन आयोजित करेगी।

ई के पलानीस्वामी (ईपीएस) को हाल में अन्नाद्रमुक का महासचिव बनाए जाने के बाद यह पार्टी का पहला बड़ा सम्मेलन होगा।

पार्टी की रविवार को यहां हुई कार्यकारिणी ने एक प्रस्ताव पारित किया कि अन्नाद्रमुक के इतिहास में दिवंगत नेता एम. जी. रामचंद्रन और जे. जयललिता ने पार्टी के ऐसे सम्मेलन आयोजित किए थे और अतीत में यह पार्टी के लिए मददगार साबित हुए थे और इसे सत्ता में पहुंचाया था।

राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी अन्नाद्रमुक ने अपने प्रतिद्वंद्वी सत्तारूढ़ द्रमुक पर भी निशाना साधा।

कार्यकारिणी ने कथित रूप से बिगड़ती कानून-व्यवस्था, नशीले पदार्थ की समस्या, सत्ताधारी पार्टी के 'कुकृत्यों' को उजागर करने पर अन्नाद्रमुक आईटी इकाई के पदाधिकारियों और इसके अन्य कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने सहित अन्य मुद्दों पर सरकार के खिलाफ प्रस्तावों को पारित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई