देश की खबरें | अन्नाद्रमुक ने जारी की लोकसभा चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों की अंतिम सूची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) ने बृहस्पतिवार को लोकसभा चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों की अपनी अंतिम सूची जारी की और एकमात्र पुडुचेरी संसदीय क्षेत्र के लिए भी अपने उम्मीदवार की घोषणा की।

चेन्नई, 21 मार्च तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) ने बृहस्पतिवार को लोकसभा चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों की अपनी अंतिम सूची जारी की और एकमात्र पुडुचेरी संसदीय क्षेत्र के लिए भी अपने उम्मीदवार की घोषणा की।

अन्नाद्रमुक प्रमुख ए के पलानीस्वामी ने जी प्रेमकुमार को श्रीपेरुमबुदूर लोकसभा सीट से और एस पशुपति को वेल्लोर सीट से अपनी पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी के दोनों उम्मीदवार चिकित्सक हैं।

सत्तारूढ़ दल द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने क्रमशः श्रीपेरुमबुदूर और वेल्लोर निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अनुभवी नेता टी आर बालू और कथिर आनंद को नामित किया है। कथिर आनंद शीर्ष नेता और जल संसाधन मंत्री दुरईमुरुगन के बेटे हैं।

सत्तारूढ़ द्रमुक और मुख्य विपक्षी अन्नाद्रमुक के बीच 10 से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में सीधा मुकाबला होगा।

अन्नाद्रमुक के शीर्ष नेता ने क्रमशः पुडुचेरी लोकसभा सीट और विलावनकोड विधानसभा सीट के लिए जी तमिज़वेंदन और यू रानी को नामित किया।

विलावनकोड सीट पर उपचुनाव 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के साथ होगा। यह सीट विजयधरानी के इस्तीफे के कारण खाली हुई थी।

विजयधरानी विधायक पद छोड़ने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं थी।

श्रीपेरुमबुदूर और वेल्लोर के अलावा पलानीस्वामी ने धर्मपुरी, तिरुवन्नामलाई, कल्लाकुरिची, तिरुपुर, नीलगिरी (एससी), कोयंबटूर, पोलाची, तिरुचिरापल्ली, पेरम्बलुर, मयिलादुथुराई, शिवगंगा, थूथुकुडी, तिरुनेलवेली और कन्नियाकुमारी के लोकसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की।

पलानीस्वामी ने 20 मार्च को जारी पहली सूची में 16 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

राज्य की 39 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को चुनाव होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट