अन्नाद्रमुक नेता मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम की पत्नी का निधन
अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एआईएडीएमके) के शीर्ष नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम की पत्नी विजयलक्ष्मी का चेन्नई में बुधवार को एक अस्पताल में निधन हो गया.
चेन्नई, 1 सितंबर : अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) के शीर्ष नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम की पत्नी विजयलक्ष्मी का चेन्नई में बुधवार को एक अस्पताल में निधन हो गया.
पार्टी सूत्रों ने बताया कि 63 वर्षीय विजयलक्ष्मी कुछ समय से बीमार थीं, उन्हें इलाज के लिए यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने देवी दुर्गा की 1,200 साल पुरानी मूर्ति बरामद की
उन्होंने बताया कि विजयलक्ष्मी के निधन की खबर सुनकर अन्नाद्रमुक के सह समन्वयक एवं पूर्व मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी और पार्टी के कई पदाधिकारी एवं विधायक अस्पताल पहुंचे.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2021 11:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

