देश की खबरें | चंद लोगों की मर्जी से चल रही है अन्नाद्रमुक, जल्द बदलेगी स्थिति : शशिकला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता वी के शशिकला ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि पार्टी कुछ लोगों की जरुरतों के लिए काम कर रही है और कहा कि यह स्थिति जल्द ही बदल जाएगी।

चेन्नई, दो दिसंबर अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता वी के शशिकला ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि पार्टी कुछ लोगों की जरुरतों के लिए काम कर रही है और कहा कि यह स्थिति जल्द ही बदल जाएगी।

ओ पनीरसेल्वम और के पलानीस्वामी के नेतृत्व वाले अन्नाद्रमुक द्वारा दोनों नेताओं के पदों को मजबूत करने के लिए अपने उपनियमों में बदलाव किए जाने के एक दिन बाद अपने बयान में शशिकला ने कहा कि वह हर पार्टी कार्यकर्ता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगी।

पनीरसेल्वम अन्नाद्रमुक के समन्वयक हैं जबकि पलानीस्वामी संयुक्त समन्वयक हैं।

शशिकला ने कहा कि पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता अन्नाद्रमुक को उसके गौरवशाली दिनों में वापस देखने की उम्मीद में जी रहे हैं।

शशिकला ने बिना किसी का नाम लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, ‘‘आपकी उम्मीदें बेकार नहीं जाएगी। थको मत और बहादुर बनो। हम जल्द ही उस संगठन को सुधारेंगे जो कुछ लोगों की जरूरतों और सनक पर काम कर रहा है। हम पार्टी को दोबारा उसके समर्थकों के लिए सहज बना देंगे। हम हमारे नेताओं (दिवंगत मुख्यमंत्री एम जी रामचंद्रन और जे जयललिता) द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलेंगे और अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के सपनों को चकनाचूर कर देंगे।’’

गौरतलब है कि शशिकला खुद के अन्नाद्रमुक की महासचिव होने का दावा करती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\