देश की खबरें | अन्नाद्रमुक ने ओ पन्नीरसेल्वम और उनके समर्थकों को पार्टी से निष्कासित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अन्नाद्रमुक की आम परिषद की बैठक में सोमवार को बागी नेता ओ पन्नीरसेल्वम को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और कोषाध्यक्ष के पद से निष्कासित कर दिया गया। हालांकि पन्नीरसेल्वम ने कहा कि उनके विरोधी इडापड्डी के पलानीस्वामी को उन्हें पार्टी से निष्कासित करने का कोई अधिकार नहीं है और उन्होंने उल्टा पलानीस्वामी को ही पार्टी से ‘निकालने’ की घोषणा कर दी।

चेन्नई, 11 जुलाई अन्नाद्रमुक की आम परिषद की बैठक में सोमवार को बागी नेता ओ पन्नीरसेल्वम को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और कोषाध्यक्ष के पद से निष्कासित कर दिया गया। हालांकि पन्नीरसेल्वम ने कहा कि उनके विरोधी इडापड्डी के पलानीस्वामी को उन्हें पार्टी से निष्कासित करने का कोई अधिकार नहीं है और उन्होंने उल्टा पलानीस्वामी को ही पार्टी से ‘निकालने’ की घोषणा कर दी।

दरअसल पार्टी के वरिष्ठ नेता एन आर विश्वनाथन ने पन्नीरसेल्वम और उनके समर्थकों को पार्टी से निष्कासित करने संबंधी विशेष प्रस्ताव बैठक में पेश किया और इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से अंगीकार कर लिया गया।

प्रस्ताव में पन्नीरसेल्वम पर द्रमुक का साथ देने और अन्नाद्रमुक को कमजोर करने के लिए सत्तारुढ़ दल के नेताओं के साथ मिलने और काम करने का आरोप लगाया गया। इसमें कहा गया कि पन्नीरसेल्वम ने पार्टी के हितों ,लक्ष्यों और सिद्धांतों के खिलाफ काम किया।

प्रस्ताव में कहा गया कि उन्होंने 23 जून को होने वाली आम परिषद की बैठक को रोकने के लिए पुलिस से संपर्क किया, जो उन्होंने पलानीस्वामी के साथ संयुक्त रूप से बुलाई थी। अन्नाद्रमुक ने आरोप लगाया कि पन्नीरस्वामी ने व्यक्तिगत हितों के लिए काम किया।

पार्टी ने उनके समर्थकों आर वैथिलिंगम और पी एच मनोज पंडियन को भी निष्कासित किया । दोनों ही विधायक हैं। साथ ही पूर्व विधायक जेसीडी प्रभाकर को भी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पन्नीरसेल्वम ने कहा उन्हें ‘‘1.5 करोड़’’ पार्टी कार्यकर्ताओं ने समन्वयक निर्वाचित किया था और इसलिए पलानीस्वामी को और अन्य नेता के पी मुनुसामी को उन्हें निष्कासित करने का कोई अधिकार नहीं है।

उन्होंने कहा,‘‘ मैं उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करता हूं।’’

आगे की कार्रवाई के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्थन से अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट