विदेश की खबरें | एआई विद्यार्थियों का गणतीय कौशल सुधारने में शिक्षकों की मदद कर सकता है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लॉस एंजिलिस, 10 दिसंबर (द कन्वरसेशन) जब माध्यमिक स्कूल के गणित शिक्षकों ने अपने गणतीय ज्ञान और शिक्षण कौशल को बेहतर बनाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर आधारित एक ऑनलाइन व्यावसायिक विकास कार्यक्रम पूरा किया तो गणित में उनके विद्यार्थियों के प्रदर्शन में सुधार देखने को मिला।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लॉस एंजिलिस, 10 दिसंबर (द कन्वरसेशन) जब माध्यमिक स्कूल के गणित शिक्षकों ने अपने गणतीय ज्ञान और शिक्षण कौशल को बेहतर बनाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर आधारित एक ऑनलाइन व्यावसायिक विकास कार्यक्रम पूरा किया तो गणित में उनके विद्यार्थियों के प्रदर्शन में सुधार देखने को मिला।

मेरे सहयोगियों और मैंने इस ऑनलाइन व्यावसायिक विकास कार्यक्रम को विकसित किया है, जो एक वर्चुअल फैसिलिटेटर पर निर्भर करता है जो-अन्य बातों के अलावा-शिक्षक को गणित पढ़ाने से संबंधित समस्याएं पेश कर सकता है और शिक्षक के उत्तरों पर प्रतिक्रिया प्रदान कर सकता है।

हमारा लक्ष्य गणित को प्रभावी ढंग से पढ़ाने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल में शिक्षकों की दक्षता को बढ़ाना था। इनमें यह समझना शामिल है कि स्कूल में पढ़ाए जाने वाले गणितीय नियम और प्रक्रियाएं क्यों काम करती हैं।

यह कार्यक्रम विद्यार्थियों द्वारा एक विशेष गणित अवधारणा सीखने के दौरान होने वाले सामान्य मुश्किलों और इन मुश्किलों से उबरने में उनकी मदद करने के लिए निर्देशात्मक उपकरणों और रणनीतियों का इस्तेमाल करने के तरीके पर भी ध्यान केंद्रित करता है।

फिर हमने एक प्रयोग किया, जिसमें माध्यमिक स्कूल के 53 गणित शिक्षकों को औचक रूप से या तो एआई-आधारित व्यावसायिक विकास सौंपा गया या कोई अतिरिक्त प्रशिक्षण नहीं दिया गया। शिक्षकों ने कार्यक्रम को पूरा करने में औसतन 11 घंटे का समय लिया।

फिर हमने उनके 1,727 छात्रों की गणित की परीक्षा ली। शिक्षकों के इन दो समूहों के छात्रों ने अपने गणित के प्रदर्शन में कोई अंतर नहीं होने के साथ शुरुआत की, कार्यक्रम पूरा करने वाले शिक्षकों द्वारा पढ़ाए गए छात्रों ने अपने गणित के प्रदर्शन में औसतन एक मानक विचलन के 0.18 से अधिक की वृद्धि की। यह एक सांख्यिकीय रूप से महत्वपूर्ण लाभ है जो अध्ययन में छठी और सातवीं कक्षा के छात्रों के बीच औसत गणित प्रदर्शन अंतर के बराबर है।

हमारी परियोजना को अमेरिकी शिक्षा विभाग की अनुसंधान शाखा, इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन साइंसेज द्वारा वित्त पोषित किया गया था।

यह क्यों मायने रखती है

यह अध्ययन शिक्षकों के लिए प्रभावी, व्यापक रूप से सुलभ व्यावसायिक विकास कार्यक्रम बनाने में एआई प्रौद्योगिकियों का इस्तेमाल करने की क्षमता को प्रदर्शित करता है। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि शिक्षकों के पास अक्सर अपने ज्ञान और शिक्षण कौशल को बेहतर बनाने के लिए उच्च गुणवत्ता वाले व्यावसायिक विकास कार्यक्रमों तक सीमित पहुंच होती है।

प्रभावी व्यावसायिक विकास कार्यक्रमों में शिक्षकों के लिए समस्याओं को हल करने, छात्रों के काम का विश्लेषण करने और शिक्षण प्रथाओं का निरीक्षण करने के अवसर शामिल हैं। शिक्षकों को कार्यक्रम सुविधाकर्ताओं से वास्तविक समय पर सहायता भी प्राप्त होती है।

आगे क्या होगा

एआई प्रौद्योगिकियों में प्रगति शोधकर्ताओं को शिक्षकों के लिए अधिक संवादात्मक, व्यक्तिगत शिक्षण वातावरण विकसित करने में सक्षम बनाएगी। उदाहरण के लिए, चैटजीपीटी जैसे जेनेरिक एआई कार्यक्रमों में उपयोग की जाने वाली प्रसंस्करण प्रणाली शिक्षकों की प्रतिक्रियाओं का अधिक सटीक विश्लेषण करने और सीखने के लिए अधिक व्यक्तिगत अवसर प्रदान करने के लिए इन कार्यक्रमों की क्षमता में सुधार कर सकती है। साथ ही, नयी शिक्षण सामग्री विकसित करने के लिए एआई प्रौद्योगिकियों का इस्तेमाल किया जा सकता है ताकि हमारे जैसे कार्यक्रमों को तेजी से विकसित किया जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी