देश की खबरें | कर्नाटक विधानसभा में एआई कैमरे लगाए गए, विधायकों के आने-जाने का समय रिकॉर्ड होगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक विधानसभा में चेहरे की पहचान करने की तकनीक से सुसज्जित कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित कैमरे लगाए गए हैं जो ना केवल विधायकों के आने-जाने के समय को रिकॉर्ड करेंगे, बल्कि उनकी सदन में उपस्थित रहने की अवधि को भी दर्ज करेंगे।
बेंगलुरु, 15 जुलाई कर्नाटक विधानसभा में चेहरे की पहचान करने की तकनीक से सुसज्जित कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित कैमरे लगाए गए हैं जो ना केवल विधायकों के आने-जाने के समय को रिकॉर्ड करेंगे, बल्कि उनकी सदन में उपस्थित रहने की अवधि को भी दर्ज करेंगे।
कोलार गोल्ड फील्ड (केजीएफ) विधानसभा क्षेत्र की विधायक रूपकला शशिधर पहली विधायक हैं जिनका मानसून सत्र के लिए सदन में आगमन कैमरे ने रिकॉर्ड किया।
विधानसभा में सोमवार को मानूसन सत्र की शुरुआत पर सदन में नयी प्रणाली सक्रिय हो गई।
तिप्तूर की कांग्रेस विधायक शदाक्षरी पहली विधायक हैं जिन्हें सदन से बाहर प्रस्थान करते हुए कैमरे में रिकॉर्ड किया गया।
विधानसभा अध्यक्ष यू टी खादिर ने कहा, ‘‘पहली बार हमने एआई आधारित कैमरे लगाए हैं, जो रिकॉर्ड करेंगे कि कोई सदस्य कितने बजे आते हैं, कितने बजे जाते हैं और कितनी देर तक विधानसभा में मौजूद रहते हैं। इसकी जानकारी दिन के अंत तक विधानसभा सचिव के सिस्टम पर आ जाती है। अब एक डेटा उपलब्ध होगा।’’
अधिकारियों के मुताबिक, यह पहल सत्र के दौरान विधायकों की उपस्थिति और उनकी भागीदारी में सुधार करने के प्रयास का हिस्सा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)