देश की खबरें | एआई विमान दुर्घटना : अहमदाबाद सिविल अस्पताल ने व्यक्तियों के शरीर के अंगों का अंतिम संस्कार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को हुए एयर इंडिया विमान हादसे में मारे गए 19 व्यक्तियों के शरीर के अंगों का अहमदाबाद सिविल अस्पताल ने अंतिम संस्कार किया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अहमदाबाद, आठ जुलाई गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को हुए एयर इंडिया विमान हादसे में मारे गए 19 व्यक्तियों के शरीर के अंगों का अहमदाबाद सिविल अस्पताल ने अंतिम संस्कार किया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

राज्य सरकार द्वारा संचालित अस्पताल ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इस भीषण दुर्घटना में 260 लोग मारे गए हैं और ये मृतकों के शरीर के अंग हैं। इसने बताया कि मृतकों के परिजनों को शव सौंपे जाने के बाद उक्त लोगों के शरीर के अंग दुर्घटना स्थल से बरामद किए गए थे।

अधिकारियों ने घोषणा की थी कि आखिरी मृतक के शरीर के अंगों को 27 जून को उसके परिजनों को सौंप दिया गया था।

अस्पताल ने मृतकों के परिजनों को उनके शरीर के अंगों को सौंपते हुए कहा था कि विमान दुर्घटना की भयावह प्रकृति को देखते हुए दुर्घटना स्थल से बाद में और अधिक शवों के टुकड़े मिलने की संभावना है।

विज्ञप्ति में कहा गया कि दुर्घटना की जांच के दौरान तथा घटनास्थल से मलबा हटाने के दौरान और अधिक शरीर के अंग पाए गए, जिन्हें पहचान के लिए डीएनए विश्लेषण के लिए भेजा गया है।

इसमें कहा गया कि कई डीएनए परीक्षणों से पुष्टि हुई कि ये शरीर के अंग 26 लोगों के थे, जिनके अवशेष पहले ही उनके परिजनों को सौंप दिए गए थे।

विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘पिछले सप्ताह सात परिवारों को पीड़ितों के शरीर के अंग सौंपे गए, जबकि 19 परिवारों ने सिविल अस्पताल को अंतिम संस्कार की अनुमति दी। इस तरह 18 मृतकों (हिंदू) का अंतिम संस्कार श्मशान घाट में किया गया, जबकि एक मुस्लिम पीड़ित के शरीर के अंगों को कब्रिस्तान में दफनाया गया।’’

एयर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान 12 जून को अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के चंद मिनटों के ही भीतर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार 242 में से 241 लोगों समेत 260 से अधिक व्यक्तियों की मौत हो गई थी। विमान में सवार एक व्यक्ति चमत्कारिक तरीके से बच गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\