लोकसभा चुनाव से पहले, सपा बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र के लिए मप्र के खजुराहो में कार्यालय खोलेगी

मध्यप्रदेश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले, अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी (सपा) ने राज्य के बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने के लिए मध्यप्रदेश के खजुराहो में अपना कार्यालय खोलने का फैसला किया है। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी.

Akhilesh Yadav

भोपाल, 2 दिसंबर: मध्यप्रदेश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले, अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी (सपा) ने राज्य के बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने के लिए मध्यप्रदेश के खजुराहो में अपना कार्यालय खोलने का फैसला किया है. पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी. बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश की सीमाओं पर स्थित हैं. सपा ने कार्यालय की स्थापना के लिये 6500 वर्ग फीट जमीन खजुराहो में खरीदी है.

पदाधिकारी ने कहा कि खजुराहो राज्य के छतरपुर जिले में विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जो अपने मंदिरों की मूर्तियों के लिए जाना जाता है. भोपाल में पहले से ही सपा का प्रदेश मुख्यालय कार्यालय है. मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 17 नवंबर को एक ही चरण में हुए थे और वोटों की गिनती रविवार को होगी.

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के हिस्से के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर कांग्रेस के साथ तीखी नोकझोंक के बीच, एसपी ने राज्य में 68 उम्मीदवार उतारे हैं. पीटीआई- से बात करते हुए, एसपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता यश भारतीय ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता मांग कर रहे हैं कि पार्टी को रीवा, सतना, टीकमगढ़, खजुराहो, भिंड और मुरैना लोकसभा सीटों पर सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangkok Train Accident: थाईलैंड के बैंकॉक में मालगाड़ी ने बस को मारी टक्कर, 8 की मौत, 25 घायल; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने