जरुरी जानकारी | कृषि मंत्री ने सीमावर्ती राज्यों में कृषि कार्यों की समीक्षा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को पंजाब, राजस्थान, गुजरात और जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिलों में कृषि कार्यों की विस्तृत समीक्षा की, जिसमें आगामी खरीफ सीजन के लिए निर्बाध कृषि गतिविधियों को सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया गया।

नयी दिल्ली, 10 मई केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को पंजाब, राजस्थान, गुजरात और जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिलों में कृषि कार्यों की विस्तृत समीक्षा की, जिसमें आगामी खरीफ सीजन के लिए निर्बाध कृषि गतिविधियों को सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया गया।

आधिकारिक बयान के अनुसार, बैठक के दौरान चौहान ने अधिकारियों को अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से 10-15 किलोमीटर के भीतर के गांवों की पहचान करने और इन क्षेत्रों में खेती योग्य भूमि का आकलन करने का निर्देश दिया। यह अभ्यास पंजाब, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, जम्मू और कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों को कवर करेगा।

चौहान ने कहा, “हमें यह पता लगाना होगा कि कितने किसान विस्थापित हैं या अपने खेतों तक पहुंचने में असमर्थ हैं, ताकि हम लक्षित सहायता योजनाएं बना सकें।”

उन्होंने कहा कि खरीफ की बुवाई का कार्य किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुल कृषि भूमि, आमतौर पर उगाई जाने वाली फसलों, प्रभावित किसानों की आबादी और खेती के लिए आवश्यक सामग्रियों के संबंध में एक व्यापक मूल्यांकन किया जाएगा।

चौहान ने आश्वासन दिया कि देश में यूरिया, डीएपी, एनपीके उर्वरक और डीजल जैसी आवश्यक कृषि सामग्री की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि आपूर्ति श्रृंखला पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\