देश की खबरें | कृषि मंत्री ने दिल्ली के किसानों से मुलाकात की, लेकिन हमारे लिए समय नहीं: किसान नेता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब-हरियाणा सीमा पर डटे प्रदर्शनकारी किसान नेताओं ने बुधवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की आलोचना करते हुए कहा कि उनके पास चुनावी राज्य दिल्ली के किसानों से मिलने का समय है, लेकिन वह उन लोगों का ‘‘संघर्ष’’ नहीं देख रहे हैं जो पिछले 11 महीनों से सड़कों पर बैठे हैं।

चंडीगढ़, आठ जनवरी पंजाब-हरियाणा सीमा पर डटे प्रदर्शनकारी किसान नेताओं ने बुधवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की आलोचना करते हुए कहा कि उनके पास चुनावी राज्य दिल्ली के किसानों से मिलने का समय है, लेकिन वह उन लोगों का ‘‘संघर्ष’’ नहीं देख रहे हैं जो पिछले 11 महीनों से सड़कों पर बैठे हैं।

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने अनुरोध किया कि मुलाकात के लिए किसी को उनके पास न भेजा जाए क्योंकि उनके ‘बिगड़ते’ स्वास्थ्य के कारण उन्हें बोलने में कठिनाई हो रही है।

डल्लेवाल ने बुधवार को 44 वें दिन अपना आमरण अनशन जारी रखा।

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के संयोजक डल्लेवाल फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर पिछले साल 26 नवंबर से पंजाब और हरियाणा के बीच खनौरी सीमा पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं।

खनौरी धरना स्थल पर किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि कृषि मंत्री चौहान ने मंगलवार को दिल्ली के किसानों के एक समूह से मुलाकात कर उनकी शिकायतें सुनीं।

बैठक पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कोहाड़ ने कहा, ‘‘दिल्ली में मात्र 21 हजार किसान हैं और मंत्री के पास वहां के किसानों से मिलने का समय है, लेकिन मंत्री के पास उन लाखों किसानों को देखने का वक्त नहीं है, जो खराब मौसम में भी सड़कों पर बैठे हुए हैं।

उन्होंने कहा, “हमारी कोई नई मांग नहीं है। हम केवल यह चाहते हैं कि पिछली सरकारों द्वारा किसानों से किए गए वादों का क्रियान्वयन हो।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड