देश की खबरें | गोदाम से 2.42 करोड़ का कृषि उत्पाद गायब, नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के लातूर शहर में एक व्यापारी द्वारा खरीदी गई 2.42 करोड़ रुपये मूल्य की कृषि उपज के गायब होने के मामले में नौ कारोबारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

लातूर, 24 नवंबर महाराष्ट्र के लातूर शहर में एक व्यापारी द्वारा खरीदी गई 2.42 करोड़ रुपये मूल्य की कृषि उपज के गायब होने के मामले में नौ कारोबारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि व्यापारी ने कृषि उपज खरीद कर उसे एक गोदाम में रखा था जहां से वह गायब हो गई।

पुलिस उपनिरीक्षक संदीप कराड ने बताया कि अदालत के आदेश के बाद एमआईडीसी थाने में सोमवार को यह मामला दर्ज किया गया।

कराड ने बुधवार को बताया, ‘‘प्रवीण मानिक माणे की शिकायत के आधार पर नौ कारोबारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता भी पेशे से व्यवसायी हैं। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि उन्होंने लातूर के एमआईडीसी इलाके में स्थित एक गोदाम में 1000 बोरी काला चना और 1705 बोरी सोयाबीन रखा था।’’

पुलिस उपनिरीक्षक ने बताया कि जब शिकायतकर्ता को इस बात की जानकारी हुयी कि गोदाम में रखा उनका उत्पाद गायब हो गया है तो उन्होंने उन नौ व्यापारियों से इसके बारे में पूछा लेकिन उन लोगों ने इसका कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया

उन्होंने बताया कि इसके बाद शिकायतकर्ता ने जिला अदालत का दरवाजा खटखटाया, जिसने पुलिस को नौ आरोपी व्यापारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया ।

अदालत के आदेश के अनुसार सोमवार को एमआईडीसी थाने में नौ व्यापारियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\