विदेश की खबरें | अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत पैकेज संबंधी समझौते पर बनी सहमति
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस पैकेज के तहत बेरोजगारों को हर हफ्ते 300 डॉलर और जरूरतमंद लोगों को 600 डॉलर की सहायता प्रदान की जाएगी। नए प्रावधानों के तहत सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले कारोबारों, स्कूलों और स्वास्थ्य सेवाओं की भी मदद की जाएगी।
इस पैकेज के तहत बेरोजगारों को हर हफ्ते 300 डॉलर और जरूरतमंद लोगों को 600 डॉलर की सहायता प्रदान की जाएगी। नए प्रावधानों के तहत सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले कारोबारों, स्कूलों और स्वास्थ्य सेवाओं की भी मदद की जाएगी।
इस राहत पैकेज को लेकर लंबे समय से बहस चल रही थी।
कोरोना वायरस महामारी के कारण प्रभावित हुए लोगों की मदद करने और अर्थव्यवस्था में गति देने के इरादे से नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन इस समझौते को लागू करने के पक्ष में थे।
प्रतिनिधि सभा के नेताओं ने सांसदों को सूचित किया कि वे सोमवार को इस विधेयक पर मतदान करेंगे।
सीनेट के बहुमत के नेता मिच मैक्कॉनेल ने राहत पैकेज से संबंधित विधेयक पर समझौते की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘यह अमेरिकी लोगों के लिए एक और बड़ा राहत पैकेज होगा।’’
उन्होंने कहा कि यह महामारी के दौरान आर्थिक दिक्कतों से जूझ रहे उन अमेरिकी लोगों की मदद के लिए है जो लंबे समय से इसके इंतजार में थे।
सीनेट के वरिष्ठ डेमोक्रेट चक शूमर ने कहा कि राहत पैकेज को लेकर गतिरोध शनिवार रात को दूर हो गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)