Agra: हत्या का वांटेड आरोपी पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

आगरा में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका साथी फरार होने में कामयाब रहा. पुलिस ने उसके पास से बाइक और तमंचा भी बरामद किया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

आगरा (उप्र),29 मई: आगरा में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका साथी फरार होने में कामयाब रहा. पुलिस ने उसके पास से बाइक और तमंचा भी बरामद किया है. पुलिस ने बताया कि एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के कालिंदी विहार के पास रहने वाले शिवम यादव की शुक्रवार शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. परिजनों ने चंद्रसेन उर्फ सनी देओल, सोनू जाट समेत अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था.

उन्होंने बताया कि पुलिस को शनिवार तड़के सूचना मिली कि चंद्रसेन और सोनू जाट बाइक से कहीं जा रहे हैं. पुलिस ने आरोपितों की थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में घेराबंदी की तो वे बाइक से भागने लगे, पुलिस ने उनका पीछा किया जिसके जवाब में आरोपियों ने गोली चलाई. पुलिस की जवाबी गोली चंद्रसेन के पैर में लगी और वह गिर गया.

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा. पुलिस अधीक्षक (नगर) बी रोहन प्रमोद ने बताया कि हत्या में शामिल एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है. दूसरे की तलाश में टीमें लगाईं गयी हैं, शीघ्र ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को दिया 153 रनों का लक्ष्य, रिची बेरिंगटन ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Preview: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दक्षिण अफ्रीका को कभी नहीं हरा पाई न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

Mahashivratri 2026 Wishes: महाशिवरात्रि के इन भक्तिमय हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए दें पर्व की शुभकामनाएं

\